Narendra Modi slams Congress
बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के बेमेतरा इलाके में रैली की। मोदी ने अपनी इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को निशाना बनाया। मोदी ने कांग्रेस और सोनिया गांधी पर हमला करते हुए कहा कि सरकार देश को धोखा दे रही है। मोदी ने कहा कि मैडम जी यहां आती हैं और छत्तीसगढ़ की बुराई करती हैं। छत्तीसगढ़ ने तो विकास की नई गाथा लिखी है।
आपके प्रधानमंत्री और कई मंत्रियों ने इसकी तारिफ की है। आप अपना होमवर्क पूरा करके आईये। मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस गरीबों का मजाक बनाती है। योजना आयोग जिसके अध्यक्ष स्वंय प्रधानमंत्री हैं कहता है कि 26 रूपये कमाने वाला परिवार अमीर है। 26 रूपये में तो 300 ग्राम प्याज आती है। आपने 100 दिन में गरीबी खत्म करने का वादा किया था। क्या हुआ? सरकार ने वादाखिलाफी की। Read More...
Source : Janoduniya.tv
Tags : Narendra Modi, Congress, Narendra Modi Latest News Hindi

No comments:
Post a Comment