Former Indian cricketer Vinod Kambli suffers heart attack
पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली को दिल का दौरा पड़ने के कारण लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। वर्ष 2012 में कांबली की दो रक्त वाहिनियों की एंजियोप्लास्टी की गई थी। 18, जनवरी को 42 साल के होने जा रहे विनोद कांबली ने भारत की ओर से 17 टेस्ट और 104 अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेले हैं। कांबली सचिन के बहुत करीबी दोस्त रहे हैं।
लेकिन पिछले काफी समय से उनके बीच बोलचाल भी नहीं है। हाल ही में सचिन ने अपनी विदाई पार्टी में कांबली को नहीं बुलाया था। जिस कारण कांबली बहुत भावुक बयान दे रहे थे। Read More...
Source : Janoduniya.tv
Tags : Vinod Kambli, heart attack, Indian cricketer

No comments:
Post a Comment