CBI chief Ranjit Sinha's rape analogy sparks outrage
सीबीआई निदेशक रंजीत सिन्हा के एक बयान ने विवाद का रूप ले लिया है। एक कार्यक्रम के दौरान रंजीत सिन्हा ने रेप पर विवादित टिप्पणी की है। सिन्हा ने रेप की तुलना सट्टेबाजी से की है और कहा कि अगर इसे रोका नहीं जा सकता तो इसका आनंद लेना चाहिए। दरअसल सीबीआई निदेशक एक कार्यक्रम में सट्टेबाजी पर बोल रहे थे, उसी दौरान उन्होंने यह विवादित बयान दे डाला।
उनके इस बयान की चारों तरफ आलोचना हो रही है। पूर्व आईपीएस अधिकारी किरन बेदी ने कहा कि रंजीत सिन्हा का यह बयान किसी भी तरह स्वीकार करने योग्य नहीं है। किरन ने कहा कि उन्हें हैरानी है कि इतने बड़े पद पर आसीन व्यक्ति ने ऐसा कैसे कहा। Read More...
Source : Janoduniya.tv
Tags : CBI chief, Ranjit Sinha, Rape case controversy

No comments:
Post a Comment