सिख विरोधी दंगे के सिलसिले में एक स्थानीय अमेरिकी केंद्रीय अदालत ने
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा सोनिया गांधी के खिलाफ समन
जारी किया है। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक
मनुसिंघवी ने नई दिल्ली में कहा कि इन तथ्यों के बारे में उन्हें कोई
जानकारी नहीं है ।
27 पृष्ठ के अदालती दस्तावेज में सोनिया गांधी पर आरोप लगाए गए हैं कि वह अपनी कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं जैसे कमलनाथ, सज्जन कुमार, जगदीश टाइटलर और अन्य नेताओं को 1984 के दंगों के दौरान किए गए ‘मानवता के खिलाफ अपराधों’ के सिलसिले में कानूनी कार्रवाई से बचा रही हैं और उनकी रक्षा कर रही हैं।
जानकारी के अनुसार यह सम्मन तब जारी किए गए जब ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ नामक एक सिख संस्था और 1984 के दंगों के दो पीड़ितों मोहिंदर सिंह और जसबीर सिंह ने अदालत में सोनिया गांधी के खिलाफ मुकदमा दायर किया। आगे पढ़ें...
Source : Janoduniya.tv
Tags : सोनिया गांधी, सिख विरोधी दंगे, 1984 anti-Sikh riots

No comments:
Post a Comment