Tuesday, 3 September 2013

तुलसीराम प्रजापति इनकाउंटर मामला

सोहराबुद्दीन और कौसर बी हत्याकांड में मुख्य गवाह तुल्सी प्रजापति की हत्या से जुड़ी एक वीडियो सीडी जारी करते हुए कांग्रेसी नेता अजय माकन व गुजरात कांग्रेस के नेता शक्‍ति सिंह गोहिल ने आयोजित एक प्रेस संमेलन में गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्‍तीफे की मांग की है।

कांग्रेस ने वीडियो सीडी के मार्फत आरोप लगाए हैं कि इस हत्या के तार भाजपा के बड़े नेताओं से जुड़े हैं। उन्‍होंने मांग की कि इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जानी चाहिए, और नरेंद्र मोदी को इसलिए इस्‍तीफा देना चाहिए, क्‍यूंकि इस मामले में संलिप्‍त लोग उनके करीबी हैं, और उनके पद पर बने रहने से जांच पर नकारात्‍मक असर पड़ेगा।

एक प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस के नेता अजय माकन ने कहा है कि तुल्सी प्रजापति की हत्या के लिए रची गई पूरी साजिश की जानकारी गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को थी। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags :  Gujarat Chief Minister Narendra Modi Resignation, नरेन्द्र मोदी, तुलसीराम प्रजापति इनकाउंटर

No comments:

Post a Comment