Tuesday, 3 September 2013

आसाराम बापू ने जेल में गुजारी रात

यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी संत आसाराम बापू की जमानत याचिका पर आज जोधपुर की सेशन कोर्ट में सुनवाई होगी। सोमवार को आसाराम बापू की एक दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद अदालत में पेश किया गया था, जिसके बाद अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

आसाराम बापू ने अपनी बीमारी के चलते कोर्ट में जमानत की अर्जी दी है। न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद सोमवार को आसाराम बापू ने जेल में पहली रात बिताई। बीती रात आसाराम बापू को एक कंबल, एक चटाई और एक पंखे के सहारे रात गुजारनी पड़ी। रात में उन्होंने आश्रम का ही खाना खाया।

पुलिस ने दावा किया है कि उसके पास आसाराम बापू के खिलाफ नाबिलग लड़की का यौन उत्पीड़न करने के मामले में पर्याप्त सबूत हैं। 31 अगस्त को देर रात इंदौर से आसाराम बापू की गिरफ्तारी हुई थी और 1 सितंबर को पुलिस उन्हें जोधपुर लेकर आई थी। Read More...

Source : Janoduniya.tv

Tags : आसाराम बापू, Asaram bapu in jail

No comments:

Post a Comment