Wasim Akram marries Australian girlfriend
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने ऑस्ट्रेलिया की अपनी महिला मित्र शनीरा थॉमसन के साथ शादी करके अपनी जिंदगी की फिर से नयी पारी शुरू की है। अकरम की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली पत्नी हुमा का 2009 में निधन हो गया था। अकरम ने पिछले सप्ताह लाहौर में विवाह किया।
अपने जमाने के इस दिग्गज आलराउंडर ने कहा, मैंने पिछले सप्ताह लाहौर में एक साधारण समारोह में शनीरा से शादी की। यह मेरे लिये, मेरी पत्नी के लिये और मेरे बच्चों के लिये नयी जिंदगी की शुरूआत है। शनीरा इस महीने के शुरू में कराची आयी थी। उसके बाद वह लाहौर रवाना हो गयी। अकरम के पिता बीमार हैं और इसलिए कुछ परिजनों की मौजूदगी में चट मंगनी पट ब्याह कर दिया गया। Read More...
Source : Janoduniya.tv
Tags : Wasim Akram, Wasim Akram News, Wasim Akram Marriage, Wasim Akram Pics

No comments:
Post a Comment