भारतीय मौसम विभाग के प्रमुख ने कहा कि उत्तराखंड में जून में आई बाढ़ से पहले भारी बारिश होने के बारे में चेतावनी दी गई थी। आईएमडी के महानिदेशक डॉ. एलएस राठौर ने उत्तराखंड में मौसम के अत्यधिक खराब होने का पूर्वानुमान लगाने में विभाग के नाकाम रहने के आरोप को खारिज करते हुए कहा, ‘‘पर्वतीय क्षेत्र में भारी बारिश होने के बारे में पूर्व चेतावनी दी गई थी।’’
गौरतलब है कि उत्तराखंड आपदा में हजारों लोगों की जान चली गई और राज्य में कई गांवों को विस्थापित होने पर मजबूर होना पड़ा। सेना ने लंबे दौर तक चले बचाव कार्य में लाखों लोगों को सुरक्षित बचाने का साहसपूर्ण काम किया। Read More...
Source : Janoduniya.tv
Related Tags : Weather in Uttarakhand, forecast for Uttarakhand, Uttarakhand-weather - Latest News on Uttarakhand-weather, Bad weather hampers relief work in Uttarakhand, Uttarakhand News

No comments:
Post a Comment