Share Market News in Hindi
डॉलर के मुकाबले रुपये में रिकॉर्ड गिरावट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंदी की खबर ने शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल की। सेंसेक्स 749 अंक टूटकर 18,618 और निफ्टी 228 अंक टूटकर 5514 पर बंद हुए। सितंबर 2011 के बाद यह दूसरा मौका है जब सेंसेक्स और निफ्टी में इतनी बड़ी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी 4.75-2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।
गौरतलब है कि बाजार पर शुक्रवार को एक साथ तिहरी मार पड़ी। रुपया डॉलर के मुकाबले अपने सबसे निचले स्तर 62 तक लुढ़का। वहीं कारोबार बंद होने से ठीक पहले सेंसेक्स 804.14 पॉइंट्स गिरकर 18,563.45 पर जा पहुंचा। निफ्टी में भी ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी 242.85 लुढ़क कर 5,499.45 पर आ गया। Read More...
Source : Janoduniya.tv
Related Tags : Share Market News in Hindi, Share bazar news hindi, Nifty news hindi 2013

No comments:
Post a Comment