Satyagraha Hindi Movie Preview
30 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म सत्याग्रह आज की युवा पीढ़ी से एक संवाद है, जो देश को बदलने के लिए आतुर है। यह बात फिल्म के निर्माता निर्देशक प्रकाश झा ने एक टेलीविजन शो के दौरान कही। फिल्म का प्रमोशन करने एक टेलीविजन शो में पहुंचे फिल्म के नायक अजय देवगन और निर्देशक प्रकाश झा से पूछा गया कि सत्याग्रह के जरिये वे अब क्या संदेश देने की कोशिश करने जा रहे हैं, तो उत्तर देते हुए प्रकाश झा ने कहा, ‘उनकी फिल्म सत्याग्रह आज की युवा पीढ़ी से सीधा संवाद है, जो भ्रष्ट हो चुके राजनीतिक सिस्टम को बदलना चाहती है।’
सवाल का उत्तर देते हुए प्रकाश झा ने कहा, ‘जो 90 के शुरूआती दशक में पैदा हुए हैं, वे देश की राजनीतिक पार्टियों के गिरते स्तर से अच्छी तरह अवगत हैं, वे ही देश की इस अव्यवस्था को बदलेंगे, और यह फिल्म उस युवा पीढ़ी के साथ एक सीधा संवाद है। Read More...
Source : Janoduniya.tv
Tags : Hindi Movie Previews, Bollywood Hindi Movie Previews, Hindi Movie Story, 2013 Bollywood Movies

No comments:
Post a Comment