Narendra Modi PM Candidate 2014
भाजपा दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में विधानसभा चुनाव समाप्त होने तक गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने में विलंब कर सकती है।
पार्टी के शीर्ष सूत्रों ने बताया कि यद्यपि इस मुद्दे पर भाजपा में चर्चा चल रही है लेकिन ऐसी राय है कि विधानसभा चुनाव से पहले मोदी को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार घोषित करना सही विचार नहीं होगा। मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने के प्रति अनिच्छा मुख्यत: विधानसभा चुनाव के नतीजे पार्टी के खिलाफ जाने की स्थिति में उन्हें आलोचना से बचाने की पार्टी की चिंता की वजह से है।
एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि अगर हम चार में से दो राज्यों में चुनाव हार गए तो मोदी पर इसका इल्जाम लगेगा क्योंकि हमारे राजनैतिक विरोधी इसके लिए उनपर दोषारोपण करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार यद्यपि भाजपा कांग्रेस शासित राजस्थान में जीत के प्रति आश्वस्त है और मध्य प्रदेश के बारे में काफी हद तक आश्वस्त है लेकिन छत्तीसगढ़ में जीत की संभावना कम और दिल्ली में बेहद कम मानकर चल रही है। Read More...
Source : Janoduniya.tv
Related tags : narendra modi pm 2014 astrology, 2014 indian prime minister, narendra modi prime minister astrology, nitish kumar on narendra modi

No comments:
Post a Comment