Friday, 2 August 2013

Govt to resume puja at Kedarnath on September 11


Kedarnath | Kedarnath Pooja | Kedarnath Puja Date | Kedarnath Start Date | Kedarnath 2013 | Kedarnath Opening Date | Kedarnath Temple Latest News

केदारनाथ मंदिर में 11 सितंबर को सर्वार्थ सिद्धि अमृतयोग के दिन पुन: पूजा प्रारंभ करवाने पर आज सैद्धांतिक सहमति बन गयी । यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, केदारनाथ मंदिर में दोबारा पूजा शुरू करवाने के संबंध में यहां मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में यह फैसला लिया गया ।

बैठक में मौजूद शंकराचार्य के प्रतिनिधि सुबोधानंद, रावल भीमाशंकर लिंग, मंदिर समिति के पदाधिकारी, स्थानीय तीर्थ पुरोहित और संत समाज सभी ने इस तारीख पर अपनी सहमति व्यक्त की । मुख्यमंत्री द्वारा इस विषय में राय लिये जाने पर सभी मौजूद पक्षों ने कहा कि 11 सितंबर को सर्वार्थ सिद्धि अमृत योग बन रहा है और इस दिन पूजा प्रारंभ करवाने में किसी को कोई आपत्ति नहीं है । इस पर बहुगुणा ने भी राज्य सरकार की ओर से अपनी सहमति प्रदान की ।

गौरतलब है कि गत 16-17 जून को आए जलप्रलय से केदारनाथ क्षेत्र सर्वाधिक प्रभावित हुआ था और तभी से केदारनाथ मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना बंद है । ख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर समिति द्वारा केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह तथा सभा मंडप में मलबे की सफाई की जा चुकी है और इसके दरवाजे भी लगाये जा चुके हैं । उन्होंने बताया कि नंदी की मूर्ति के आसपास चबूतरा भी बनाया जा चुका है । Read More... 

Source : Janoduniya.tv 

Related Tags : Kedarnath, Kedarnath Pooja, Kedarnath Puja Date, Kedarnath Start Date, Kedarnath 2013, Kedarnath Opening Date, Kedarnath Temple Latest News

No comments:

Post a Comment