तेलंगाना के लिए होने जा रहे आंध्र प्रदेश के बंटवारे के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए हैं। आज तटीय और दक्षिण आंध्र के इलाकों में तेलंगाना के गठन के खिलाफ लोगों ने बंद का ऐलान किया है। राज्य ट्रांसपोर्ट की बसें भी सड़कों से नदारद हैं। पूरे इलाके में स्कूल और दुकानें पूरी तरह से बंद नजर आ रही हैं।
इस बीच यहां से आने वाले कांग्रेसी सांसद और विधायक आज अपना विरोध जताने के लिए मुख्यमंत्री से भी मिलने वाले हैं। माना जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद वे तय करेंगे की विरोध में अपने पद से इस्तीफा दिया जाए या नहीं। इससे पहले आंध्रप्रदेश को तोड़कर तेलंगाना राज्य बनाने के लिए कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए गठबंधन ने मंगलवार को मुहर लगा दी।
कुछ और संवैधानिक औपचारिकताएं अभी बाकी हैं, लेकिन चुनावी साल में तेलंगाना बनने का रास्ता साफ हो गया है। अलग तेलंगाना राज्य को बुधवार को कैबिनेट से भी हरी झंडी मिल जाने की उम्मीद है। अलग राज्य के गठन की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है।
जानकारों का मानना है कि इस पूरी प्रक्रिया में 5 से 6 महीने लग सकते हैं। राज्य सरकार की सिफारिशों के आधार पर कानून मंत्रालय इस पर तीसरा नोट तैयार कर कैबिनेट के पास भेजेगा। इसके बाद इसे संसद में पेश किया जाएगा। यानी माना जा रहा है कि इस पूरी प्रक्रिया में पांच महीने तक का वक्त लग सकता है। Read More...
Source : Janoduniya.tv
Related Tags : Telangana, Telangana Latest News, Telangana Online News, Telangana Hindi News, Telangana Live News, Telangana Current Updates, तेलंगाना, तेलंगाना आंदोलन

No comments:
Post a Comment