मुंबई, एजेंसी। बॉलीवुड के दो सुपरस्टार्स, शाह रूख खान और सलमान खान ने रमजान के पाक महीने में गिले शिकवों को भूला दिया और गले मिले। मौका था कांग्रेस विधायक बाबा सिद्दिकी द्वारा दी गई इफ्तार पार्टी का। इस पार्टी में अन्य मेहमानों के अलावा सलमान और शाह रूख को भी खास तौर पर आमंत्रित किया था। रविवार को दोनों स्टार बाबा सिद्दिकी की इफ्तार पार्टी में पहुंचे और आपस में गले मिले।
मालूम हो कि पिछले पांच साल से दोनों अभिनेताओं के बीच तनाव चल रहा था। दोनों में कोई बातचीत नहीं होती थी। आमिर खान की फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ की पार्टी में आखिरी बार दोनों स्टार को साथ देखा गया था। कहते हैं कि कैटरीना की बर्थ-डे पार्टी में दोनों के बीच मतभेद पैदा हुआ था।
कांग्रेस विधायक बाबा सिद्दिकी ने बताया कि दरअसल दोनों दिग्गज दूरियां मिटाना चाहते थे। रमजान के पाक महीने में खुदा ने यह मौका दोनों को दिया और दोनों गले मिले। यह बॉलीवुड के लिए और दोनों सुपर स्टार के प्रशंसकों के लिए भी खुशी की बात है। सब लोग चाहते थे दोनों का मिलन हो। Read More...
Related tags : Salman-SRK hug and make up at iftar party, दुश्मनी भूल गले मिले सलमान-शाहरुख, Salman Shahrukh Controversy, Salman Khan Shahrukh Khan Latest Bollywood News

No comments:
Post a Comment