Friday, 19 July 2013

Hit And Run Case Salman Khan Updates | हिट एंड रन केस सलमान खान


Hit And Run Case Salman Khan Updates | Hit And Run Salman Khan Hindi News | Salman Khan Hindi News 2013 | हिट एंड रन केस सलमान खान | सलमान खान हिट एंड रन

हिट एंड रन मामले में मशहूर अभिनेता सलमान खान आज कोर्ट में पेश हुए। सलमान जब कोर्ट पहुंचे तो अपनी बहनों अलवीरा और अर्पिता के साथ बेंच पर बैठे थे। लेकिन जज ने उन्हें आरोपियों की तरह कटघरे में खड़े होने का आदेश सुनाया। इसके बाद सलमान बहनों का साथ छोड़कर आरोपियों की तरह कटघरे में खड़े हो गए। बहरहाल, इस केस में सलमान की मुश्किलें खत्म होती नहीं दिख रही है। लापरवाही का केस अब गैरइरादतन हत्या के मामले में तब्दील हो चुका है। सलमान के रुख से ये मामला लंबा खिंचता चला गया। सलमान हर बार पेशी से बचते रहे, लेकिन अब कोर्ट का रुख सख्त है। सलमान पर मामले को लटकाए रखने की वजह से जुर्माना भी लग चुका है। वकील आभा सिंह ने बताया कि अब 228 सीआरपीसी के तहत ट्रायल शुरू होगा और सलमान को कोर्ट आना होगा। जज साहब आरोप सुनाएंगे उन्हें स्वीकार करना होगा या नकारना होगा। यानि साफ है कि सलमान के सामने मुश्किलें ही मुश्किलें हैं। सलमान पर 24 जुलाई को आरोप तय होंगे और इस दौरान उन्हें कोर्ट में हाजिर रहना होगा। ये दिन सलमान के लिए सबसे अहम दिन साबित हो सकता है। बता दें कि इस मामले में सलमान को 10 साल तक की जेल भी हो सकती है। Read More...  

Related Tags : Hit And Run Case Salman Khan Updates, Hit And Run Salman Khan Hindi News, Salman Khan Hindi News 2013, हिट एंड रन केस सलमान खान, सलमान खान हिट एंड रन

No comments:

Post a Comment