Wednesday, 24 July 2013

Hit and run case: Charges framed against Salman | ‘हिट एंड रन’ केस में सलमान खान


Salman Khan hit-and-run case | 2002 hit-and-run case: Salman Khan | 2002 hit-and-run case: Charges framed against Salman Khan | Salman Khan Hit and Run Case Verdict | सलमान खान हिट एंड रन केस

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान पर मुंबई की सेशन कोर्ट ने बुधवार को साल 2002 के हिट एंड रन मामले में गैरइरादतन हत्या का आरोप तय कर दिया है। इस मामले में सलमान को 10 साल की सजा हो सकती है।

आरोप तय करने के साथ ही कोर्ट ने कहा कि अगर इस मामले में जरूरी हुआ तो सलमान को अदालत में पेश होना होगा। इससे पहले कहा जा रहा था कि जज के तबादले की वजह से सुनवाई टाली जा रही है, मगर सरकारी वकील की दलील पर आज ही सलमान के खिलाफ आरोप तय कर दिए गए।

उधर, सलमान ने सुनवाई के दौरान कोर्ट में पेशी से छूट भी मांगी। इस मामले में सुनवाई के मद्देनजर सलमान आज सुबह करीब 9 बजे घर से कोर्ट के लिए रवाना हुए, लेकिन बारिश के चलते जाम में फंस गए। करीब 11 बजे सलमान कोर्ट पहुंचे। कोर्ट में सलमान की बहनें भी मौजूद थीं। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने साफ कर दिया था कि सलमान को आरोप तय होने के दौरान मौजूद रहना होगा। सलमान खान पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा चलाने के आदेश बांद्रा कोर्ट ने पहले ही दे दिए थे। Read More... 

Related Tags : Salman Khan hit-and-run case, 2002 hit-and-run case: Salman Khan, 2002 hit-and-run case: Charges framed against Salman Khan, Salman Khan Hit and Run Case Verdict, सलमान खान हिट एंड रन केस

No comments:

Post a Comment