भारतीय सिनेमा के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ब्रिटेन में कराए गए एक सर्वेक्षण में अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का महानतम स्टार बताया गया है। ब्रिटिश एशियाई साप्ताहिक समाचारपत्र ईस्टर्न आई में प्रकाशित सर्वेक्षण बॉलीवुड के 100 महानतम स्टार की सूची में आलोचकों, प्रशंसकों और फिल्म जगत के लोगों ने सबसे ज्यादा मत अमिताभ के पक्ष में दिए हैं।
अपने 40 साल के करियर में 70 वर्षीय अमिताभ ने शोले और दीवार जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। उन्हें लोकप्रिय टीवी गेम शो कौन बनेगा करोड़पति की मेजबानी के माध्यम से बॉलीवुड और टेलीविजन के बीच के अंतर को पाटने का भी श्रेय दिया जाता है।
बिग बी बॉलीवुड के पहले स्टार हैं जिनका पुतला मादाम तुसाद संग्रहालय में लगाया गया था। Read More...
Source : Janoduniya.tv
Related Tags : Amitabh Bachchan, Amitabh Bachchan Bollywood Star, Amitabh Bachchan Latest Movie, Amitabh Bachchan Poems, Amitabh Bachchan 2013

No comments:
Post a Comment